“अगर मैंने तुम्हें मुआफ़ कर दिया, तो मैं तुम्हें भूल जाऊँगा।”
Source: Aakhiri Ishq
“अगर मैंने तुम्हें मुआफ़ कर दिया, तो मैं तुम्हें भूल जाऊँगा।”
“ख़ूबसूरती का मतलब है– दिल में मासूमियत, आँखों में हैरानी और होंटों पर सच।”
“याद कोई ऐसी शय नहीं जिसे फ़र्नीचर की तरह दिल से बाहर फेंक सको।”
“मुहब्बत करने वाले की नाकामी में ही मुहब्बत की कामयाबी छुपी होती है।”
“अपने दिल की मासूमियत को महफ़ूज़ रखना, इस दुनिया में सबसे मुश्किल काम है।”
“मुहब्बत की परख इसी बात में है कि आप किसी का साथ कब तक देते हैं।”
“दो लोगों का मुहब्बत में पड़ जाना बे-वजह ही होता है मगर उनका अलग होना उन दोनों का फ़ैसला है।”
“उस इंसान से कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए, जो तुमसे इश्क़ करता हो।”
“हर क़दम पर ख़ुद को महफ़ूज़ रखने के बारे में सोचने वाले लोग कभी मुहब्बत नहीं कर पाते।”
“ज़िन्दगी में दो लोगों को एक तरह का हक़ नहीं दिया जा सकता था।”