“चाहे किसी को पता हो या न हो, इश्वरीय शक्ति ही इस ब्रह्मांड में हर जन एवं हर कण की पालक है। ईश्वर के विराट, अनंत, असीम व निराकार स्वरुप को समझ कर, अपने भीतर उस ईश्वरत्व का अनुभव करना ही #प्रार्थना का प्रथम उद्देश्य है। जब हम अपनी अनुभव हीनता तथा अहंकार के पर्दों को हटाकर अपने आराध्य के चरणों मे निर्मल ह्रदय से अप्रतिहत प्रार्थना करते हैं तो वह व्यापक, अनंत एवं शाश्वत स्वरुप हर जगह और हर किसी मे स्वयं ही दिखने लगता है। हमारा जीवन परिवर्तित होने लगता है, दिव्य होने लगता है, जहाँ प्रतिकार करने के लिए कुछ भी नहीं रहता है। ईश्वर की कृपा का सुंदर उजियारा फैलता जाता है औऱ जिसके प्रकाश में हर प्रकार की चिंता, कुंठा, निराशा, हताशा का अंधेरा अपने आप छंटने लगता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके और आपके अपनो के जीवन मे सत्यता, सुंदरता, प्रेम, उत्सव, सकारात्मकता, प्रचुरता, विपुलता, शुभता और खुशियों में तेजी से वृद्धि हो। ईश्वर आपके सभी शुभ प्रयत्नों और कार्यों को सफल करें। मंगल शुभकामनाएं।” IndiaGod QuotesHinduismPrayer QuotesBlessings QuotesHindi QuotesRajesh GoyalGod Withinईश वरम गल श भक मन ए Author:Rajesh Goyal
“मैं आज अपने आराध्य प्रभु से प्रार्थना करता हूँ की ये नया साल 2022 हम सबके लिये सुगम रहे, सरल रहे, सरस रहे तथा मंगलमय रहे। हमारा हर प्रयत्न और हर कोशिश बेहद कामयाब हो। हमे और अधिक ईश्वरीय कृपा, उनके नए आशीर्वाद तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त हो। हमे नित्य नई आध्यात्मिक अनुभूतियां हों, हमे दिशा और स्पष्टता प्राप्त हो जिससे हमारा उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सके। हमारे जीवन मे प्रेम, ताजगी, उमंग, उत्साह, नई उम्मीदें, सौंदर्य, गीत - संगीत, हर्षोल्लास और उत्सव सदैव बने रहें। मैं उनसे आज ये भी विशेष प्रार्थना करता हूँ कि आप तन, मन और आत्मा से एकदम स्वस्थ रहें ताकि आप वह सब कुछ कर सकें और अनुभव कर सकें जो आपके लिए योग्य है और जो आपके लिये संभव है। मेरी उनसे प्रार्थना है कि पूरे साल आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। नववर्ष की एक बार पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।” QuotesWishesBlessingsHindi QuotesRajesh GoyalNew Year Greetingsनय स लनववर षबध ईश भक मन ए Author:Rajesh Goyal