“जीवन में हर सांस में ‘हे ईश्वर मेरी इच्छा पूर्ण हो” कहने की बजाये “हे ईश्वर आपकी इच्छा पूर्ण हो” कहना ही हमारे लिये सर्वश्रेष्ठ प्रार्थना है। अधिकांश लोग ईश्वर को मानने का ढोंग तो करते हैं मगर दुर्योधन की तरह अपने कृत्यों को करते हुए उनके होने को भूल जाते हैं। दुर्योधन की तरह श्री हरि की उपेक्षा करके कोई कैसे इस जीवन संग्राम को जीत सकता है? क्या ये बात समझना बहुत मुश्किल है? केवल धार्मिक और नीतिगत कार्यों में संलग्न रहने वाले ही उनके दिव्य विराट चतुर्भुज रूप के दर्शन कर पाते हैं, जीवन यात्रा सफल कर उनके पावन अंक में स्थान पाते हैं। जो भी करें वो उनके भक्त या उनके आश्रित अर्जुन के रूप में करें। ईश्वर स्वंय आपके सारथी बन जाएंगे। प्रभु से प्रार्थना है कि आप शतायु हों, सदा स्वस्थ रहे और ऊर्जावान बने रहें तथा आपका हर दिन प्रसन्नता से भरा रहे। मंगल शुभकामनाएँ।” GodPrayerHindiRajesh GoyalIshwarप र र थन Author:Rajesh Goyal
“जिन्हें उगना होता है वे तो पत्थर का सीना फाड़ के भी उग जाते हैं और जिन्हें नही, वे अत्यन्त उपजाऊ भूमि में प्रयाप्त संसाधनों के बावजूद भी नहीं उग पाते हैं। आप भी आसानी से कंही भी किसी भी परिस्थिति में उग (सफल) सकते हैं। आप सम्पूर्ण हैं और आप मे प्रकृति को नियन्त्रित करने और चलाने वाली ईश्वर की असीम शक्ति निहित है। यदि आप सक्रिय इच्छाशक्ति के साथ किसी विचार को पकड़ लेते हैं, एक राह चुन लेते हैं और उस पर दृढ़ता से चलना शुरू कर देते हैं तो आपके लिए नए मार्ग अपने आप खुलते चले जाते हैं और आपकी सभी प्रार्थनाएँ, सपने, इच्छाएँ अन्ततः साकार रूप धारण कर लेती हैं। मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपकी जो भी चुनौतियां हैं, उन्हें पूरा करने में आप सफल हों। मैं उन से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए भी प्रार्थना करता हूं।” TimeQuotesLife Quotes And SayingsDreams Come TrueOvercoming Challenges QuotesHindiRajesh GoyalManifestation Of Your Dream Author:Rajesh Goyal