Quotessence
Home / Authors / Abhishek Ojha

Abhishek Ojha Quotes

Author

Filter quotes by topic

Famous Abhishek Ojha Quotes

“लड़कियों को घूरना इस देश की उन आदतों में से है जिसे लोग असभ्य तक नहीं मानते। आपको तो लड़के-लड़की-औरत-मर्द-बच्चा-बूतरू सब घूरेगा। उत्सुकता से, प्रश्नवाचक दृष्टि से, विस्मय से, बुरी नज़र से… और साथ में जो प्रश्न कर सकते हैं वो भी करेंगे। […] इसके लिए तो कोई स्वच्छता मिशन भी नहीं है। ग़लती मानते तब तो सोचते सही करने का।”

“यहाँ कभी कृष्ण आए थे, जरासंध का अखाड़ा देखे हम लोग, बुद्ध और महावीर भी। सब आकर चले गए। आ आज का जो मगध है आप देखिए रहे हैं। हिहें नालंदा भी था। क्या कीजिएगा। जब वो लोग इसे हमेशा के लिए स्वर्ग नहीं बना पाए तो हम लोग का उखाड़ लेंगे। जब नेतवन सब कहता है कि पाँच साल में बिहार को ये बना देंगे वो बना देंगे तो हम यही सोचते हैं।”

“ये पटना शहर गंगा जी जैसा है। सबका पाप धो लेता है। सबको समाहित कर लेता है अपने अंदर। कभी बरसात में पटना में गंगा किनारे जाइए। सब जलमग्न दीखता है - क्षितिज तक। घोर मटमैला। लगता है प्रलय आ गया। आ उसी में घोराए हुए पानी में बीच-बीच में बहता हुआ दीख जाता है- कभी छप्पर तो कभी कोई जीव। कहीं दूर दीख जाते हैं किसी बहते से टीले पर बैठे हुए कौवे। वो होती है किसी प्राणी की लाश। गंगा सब लिए जाती है। जो उसमें पड़ जाए। बिना शिकायत। वैसे ही है ये शहर। उसके बाद उसी से उपजाऊ भी तो बनता है ये पूरा बेल्ट। आप को नरक भी मिलेगा लेकिन सब एक साथ देखेंगे तो सर झुका कर प्रणाम कर लेंगे। जब शांत हो तब इधर डुबकी लगाइए।”