“फौजियों के जीवन को एक बात सबसे अलग बनाती है कि हम किसी स्थान को सैलानी की तरह नहीं, स्थायी निवासी की तरह देखते हैं। अढ़ाई-तीन वर्ष के लिए किसी जगह पर स्थायी निवासी की तरह रहना और फिर नई जगह पर वहां का बाशिंदा बन कर पहुँचना...।” ArmyArmy LifeIndian Army Book:आई डोन्ट लाइक यू Source: आई डोन्ट लाइक यू
“फौज अनिश्चितता का दूसरा नाम है। यहाँ का जीवन 'अचानक कुछ भी हो सकता है' या 'हालात कभी भी बदल सकते हैं' के सिद्धांत पर काम करता है। यहाँ मौसम से ज्यादा हालात बदलते हैं।” ArmyUnpredictableArmy Life Book:आई डोन्ट लाइक यू Source: आई डोन्ट लाइक यू
“मुझे उस संस्था को अपना हिस्सा लौटाने का मौक़ा मिला जिसने मेरे जीवन को नई पहचान दी। यह मेरे लिए हर दिन बहुत कुछ नया सीखने का समय बन गया। सैनिक परिवारों की परेशानियां, अकेली महिलाओं के जीवन की जद्दोजहद, उनकी काउंसलिंग, वोकेशनल ट्रेनिंग के बाद हमारी महिलाओं के लिए रोजगार की तलाश में सिविल सेक्टर से बातचीत में मदद करने जैसे अनगिनत काम...” MilitaryArmyArmy LifeArmy Wife Book:आई डोन्ट लाइक यू Source: आई डोन्ट लाइक यू