Filter quotes by topic
Famous Vandana Yadav Quotes
“जिन लोगों में सच कहने की हिम्मत नहीं होती, वह सच के साथ खड़े होने का हौसला भी नहीं रखते।”
“जिम्मेदारी लेने के लिए जिम्मेदार होना पड़ता है।”
“पेचीदा रिश्ते, जीवन में पेचीदगियाँ पैदा कर देते हैं।”
“अच्छाई देर में पहुँचती है मगर बुराई हवाओं पर यात्रा करती है।”
“डर एक हद तक ही डराता है। भय की सीमा-रेखा पार करने के बाद दबे-कुचले लोग, आंदोलनकारी बन जाते हैं।”
“इंसानी इतिहास बताता है कि कुत्ते के साथ स्वामिभक्ति जुड़ी हुई है।”
“बदलाव की पहली शर्त है आवाज़ उठाना।”
“कोई भी चीज अचानक, एक दिन नहीं बदलती। बदलाव हमेशा धीरे-धीरे ही आते हैं।”
“जब तक इंसान किसी अभाव में ना रहा हो, तब तक किसी के खो जाने की अहमियत उसे पता नहीं लगती।”
“जीवन एक ही बार मिला है, इसे जी भर कर जी लो। ज़िंदगी का आनंद लेना है तो समाज से बेपरवाह रहो।”
“मूर्खता खास किस्म का गुण है जो बेवकूफी में वजन से थोड़ा ज्यादा होने की मांग करता है।”
“बचपन की जिज्ञासाओं पर भविष्य की ईमारत बनती है ।”
“कुछ लोगों के लिए नियम तोड़ना जैसे उनके अभिमान को तुष्ट करने का काम करता है।”
“शोषण का फल अशिक्षा के वृक्ष पर उगता है, जिसमें अधिकारों की जानकारी ना होना खाद का काम करती है।”