“तुम जिसे चाँद कहते हो वो अस्ल में आसमाँ के बदन पर कोई घाव है”
Urdu Shayari Quotes
Browse 48 quotes about Urdu Shayari.
Urdu Shayari Quotes
“शेर पढ़ते हुए ये तुम ने कभी सोचा है शेर कहते हुए मैं कितनी दफ़ा मरता हूँ”
“माँ मिरी बे-वजह ही रोती है फ़ोन पर जब भी बात होती है फ़ोन रखने पे मैं भी रोता हूँ”
“ये न सोचो कि ज़रा दूर दिखाई देगा एक ही दीप से आग़ाज़-ए-सफ़र कर लेना रोशनी होगी जहाँ पर भी क़दम रक्खोगे”
“तुम उछालो ये साँस के सिक्के और मैं गुल्लक गले का सम्भालूँ ज़िंदगी यूँ बसर करेंगे हम”
“जब मैं बाहर से बड़ा सख़्त नज़र आऊँगा तुम समझना कि मैं अंदर से बहुत टूटा हूँ”
“एक किरदार नया रोज़ जिया करता हूँ मुझ को शाएर न कहो एक अदाकार हूँ मैं”
“एक तस्वीर बनाई है ख़यालों ने अभी और तस्वीर से इक शख़्स निकल आया है”
“जिन से मिलना न हुआ उन से बिछड़ कर रोए हम तो आँखों की हर इक हद से गुज़र कर रोए”
“जिसे तुम ढूँडती रहती हो मुझ में वो लड़का जाने कब का मर चुका है”
“किसी पर भी यक़ीं कर लेते हो तुम तुम्हारे साथ क्या धोका हुआ है”
“कितनी दिलकश हैं ये बारिश की फुवारें लेकिन ऐसी बारिश में मिरी जान भी जा सकती है”
“मैं अपने दरमियाँ से हट चुका हूँ तो फिर क्या दरमियाँ रक्खा हुआ है”
“मैं तिरे जिस्म के जब पार निकल जाऊँगा वस्ल की रात बड़ी ग़ौर-तलब होगी वो”
“प्यास ऐसी थी कि मैं सारा समुंदर पी गया पर मिरे होंटों के ये दोनों किनारे जल गए”
“क़त्ल करना है नए ख़्वाब का सो डरता हूँ काँप जाएँ न मिरे हाथ ये ख़ूँ करते हुए”
“रूह है तर्जुमा पानियों का अगर जिस्म या'नी समुंदर में इक नाव है”
“Hui chamak fikhi bhi chaand ki chand raat se Tere noor ne noor ko be-noor na hone diya”
“Is saal bhi tamaashe wohi puraane huye Na jaane kitne apne huye kitne anjaane huye”
“ایمان انسانیت، مذہب محبت؛ خون کی نہیں، امن کی ہے چاہت۔”
“Hume no mila, Jaisa mila Apne matlab ka bhooka mila”
“दिल के जख़्म पर कोई मरहम नहीं लगाता, पर हर कोई सलाह देने का शौक़ रखता है।”
“ख्वाबों में जो हँसता है, असल में वही रोता है, और जो रोता है, वही दुनिया को हँसाता है।”
“फ़ितूर तो तबाह करते हैं इख़्लास ही होगा जो दिल आबाद कर गया ।”
“ग़म तो बस इतना है कि तुम्हें इल्म तक नहीं, इस दिल ने तुम्हें कितने हक़ दे रखे हैं ।”
“मुझे अंधेरे की आंख में रोशनी दिखाई देती है I can see light in the eyes of darkness.”